अज्ञात लड़की की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने की खबर सामने आई ….पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई

पत्थलगांव/रायपुर। सुनसान जगह में एक अज्ञात लड़की की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने की खबर सामने आई है। पुलिस ने गश्त के दौरान लड़की की लाश बरामद की है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बीती रात झंडाघाट में पेट्रोलिंग कर रही थी। गश्त के समय पुलिस को एक अज्ञात लड़की की लाश संदिग्ध अवस्था में एक सुनसान जगह पर मिली। पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार कर शव सुनसान जगह में फेंक दिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर लड़की की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के रहवासियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *