कांग्रेस सेवादल की रायपुर संभाग स्तरीय संगठन विस्तारित बैठक हुई

आज दिनांक 24 सितंबर 2021 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल की रायपुर संभाग स्तरीय संगठन विस्तारित बैठक का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल प्रदेश प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्रा जी एवं सेवादल प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार जी ने संभाग के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों के  कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष माननीय श्री गिरीश देवांगन जी ने बैठक को संबोधित कर सेवादल के कार्यों की सराहना की एवं कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजय दिलवाने में कांग्रेस सेवा दल की विशेष भूमिका रहेगी इस कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्ष महिला पदाधिकारियों यंग ब्रिगेड के पदाधिकारियो कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर ने अपने अपने कार्यों की जानकारी देकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल की संभाग स्तरीय संगठन विस्तारित बैठक बस्तर संभाग से 23 सितंबर 2021 से प्रारंभ हुयी है जो रायपुर संभाग, अंबिकापुर संभाग से होते हुए बिलासपुर संभाग में 27 सितंबर 2021 को खत्म होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *