बीजापुर की घटना के दौरान अपहृत जवान रिहा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जवान के रिहा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की, रिहाई अभियान से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया
रायपुर, 8 अप्रैल 2021/बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अपहृत जवान राकेश्वर मन्हास को रिहा करा लिया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के स्थानीय पुलिस अधिकारियों के प्रयासों से अपहृत जवान को रिहा कराने में सफलता मिली है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जवान के सकुशल रिहा होने पर प्रसन्नता जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने जवान की रिहाई के अभियान में सहयोगी बने श्री धर्मपाल सैनी जी, अन्य सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों और स्थानीय पत्रकारों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *