अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किरणमयी नायक ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर हम केवल महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं। महिलाओं की अधिकारों और उनकी सुरक्षा की बात करते हैं। पर क्या वास्तव में महिला दिवस की बधाई केवल महिलाओं को देने से बात समाप्त हो जाती है? नहीं महिला भी समाज का एक प्रमुख अंग है और पुरुष और महिला दिवस की जब हम बधाई की बात करते हैं तो सभी इंसान में महिला और पुरुष दोनों के अंश बराबरी से होते हैं। एक पुरुष का निर्माण उसके माता-पिता के आधे आधे अंगों से होता है उसी तरह महिला का भी निर्माण होता है, तो सभी पुरुष में महिला तत्व आवश्यक रूप से होता है। इसलिए इस बार महिला दिवस की बधाई हर वर्ग को समान रूप से और आप सभी से अपेक्षा कि महिलाओं का सम्मान करने के संस्कार बच्चों को घर में अपने आस-पड़ोस में निरंतर दें, ताकि सभी व्यक्ति महिला चाहे वह बेटी के रूप में हो, चाहे बहन के रूप में, मां के रूप में, दोस्त के रूप में या पत्नी के रूप में सभी को पूरा सम्मान दें। जब हम ऐसा करेंगे तब हमारे घर, परिवार का माहौल खुशनुमा होगा और जब घर परिवार खुशनुमा होगा तो समाज खुशनुमा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *