अगरतला पहुंचने के बाद त्रिपुरा छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात की

अगरतला। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव केंद्रीय आलाकमान के निर्देश पर त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद चुनाव में प्रेक्षक व प्रबंधक का दायित्व निभाने अगरतला पहुंचे। उन्होंने अगरतला पहुंचने के बाद त्रिपुरा कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात की। कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए। बैठक में उन्होंने सभी कांग्रेसी सदस्यों के साथ जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद चुनाव की रणनीति व क्षेत्रीय स्तर की परिस्थितियों के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की।  आलाकमान से मिली नई जिम्मेदारी के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अगरतला में यह पहली बैठक है। बैठक में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की कार्ययोजना और संगठन की नीतियों की जानकारी ली। इसके बाद टीएस सिंहदेव ने पत्रकारवार्ता ली। उन्होंने कहा कि हर राज्य और क्षेत्र की अलग-अलग स्थिति होती है। इसके अनुरूप कार्य किए जाते हैं। त्रिपुरा में महिला सुरक्षा की स्थिति चिंतनीय है। त्रिपुरा सद्भाव के लिए जाना जाता है, वहां सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारी एकजुटता को तोड़ने का प्रयास हो रहा है।

टीएस सिंहदेव ने रोजगार के अवसरों पर भी प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि खेती के साथ ही रबर व बांस के काम त्रिपुरा में प्रसिद्ध हैं। इसके माध्यम से स्व-रोजगार का सृजन किया जा सकता है। त्रिपुरा की भाजपा शासित सरकार की नीतियों पर प्रश्न उठाते हुए उन्होंने कहा कि राशन कार्ड के लिए 10000 की नीति दुख पहुंचाने वाली है। यदि कोई मेहमान आपके राज्य में आता है और राशन कार्ड बनवाना चाहे तो  इसके लिए 10 हजार रुपए देने हों तो यह पीड़ादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *