पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि और तीन कृषि कानूनों के विरोध में महिला कांग्रेस की रैली और प्रदर्शन आज

बिलासपुर/22 फरवरी 2021। महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे व शहर जिला अध्यक्ष सीमा पाण्डेय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज 22 फरवरी सोमवार को महिला कांग्रेस द्वारा पेट्रोल व डीजल की मनमानी मूल्यवृद्धि के विरोध में 11-30 बजे हटरी चौक जूना बिलासपुर से देवकीनंदन चौक तक रैली निकाली जायेगी। और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। महिला कांग्रेस की इस रैली में कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन तथा सांसद पूर्व सांसद एवं पार्षद और विधायक तथा पंचायत पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें पेट्रोल और डीजल की मनमानी मूल्यवृद्धि और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। रैली में पेट्रोल डीजल की शव यात्रा भी प्रतीकात्मक रूप में निकाली जाएगी जो हटरी चौक से निकलकर देवकीनंदन चौक में सम्पन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *