राजीव कपूर का आज हार्ट अटैक से निधन

मुंबई, 9 फरवरी 2021। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 58 वर्ष के थे। उन्हें चेंबूर में उनके घर घर के पास ही स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर को ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी तमाम फिल्मों के लिये याद किया जाता है। स्व. अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में इस खबर की पुष्टि की। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘रेस्ट इन पीस’। राजीव कपूर ने सिनेमा में बतौर अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक काम किया। शम्मी कपूर और शशि कपूर राजीव कपूर के चाचा थे। उन्होंने वर्ष 1983 में रिलीज फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से बतौर अभिनेता शुरुआत की। वर्ष 1985 में रिलीज फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में राजीव ने मुख्य रोल निभाया था। इसके अलावा आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और ‘हम तो चले परदेस’ उनकी मशहूर फिल्मों में शुमार हैं। दिग्गज बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर ने भी ट्वीट करके राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्तत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *