पहले गोडसे मुर्दाबाद बोले सावरकर का साथ छोड़े फिर बोले गांधी-सुभाष की जय:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 

रायपुर/23 जनवरी 2021। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नेताजी के विचारों पर बात की, साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा पर जमकर हमला भी बोला।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग आज गांधी, सुभाष, पटेल को अपनाना चाहती है लेकिन सावरकर और गोडसे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। अगर भाजपा वाकई में गांधी, सुभाष, पटेल के विचारों को मानती है। उनके आदर्शों पर चलना चाहती है तो पहले गोडसे मुर्दाबाद बोले, सावरकर का साथ छोड़े देश की आजादी का इतिहास भाजपाई जान ले।
उन्होंने कहा कि हमें इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। इतिहास के पन्नों को खंगालना जरूरी है। हमने विधानसभा में भाजपा विधायकों से पूछा था कि गोडसे का मुर्दाबाद कब बोलेंगे? भाजपा के लोग गोडसे मुर्दाबाद नहीं बोल पाए।
जहां तक है सुभाष चंद्र बोस का कांग्रेस छोड़ने का, तो कांग्रेस के संविधान में अहिंसा की बात लिखी है जो कि सुभाष बाबू ने अस्त्र उठाने की बात कही थी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर वाकई में भाजपा के लोग गांधी को मानते हैं तो सबसे पहले उन्हें गोडसे मुर्दाबाद बोलना चाहिए और सावरकर का साथ छोड़ना चाहिए, उसके बाद गांधी और सुभाष की जय बोले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *