नए साल के जश्न से पहले कोरोना के मोर्चे पर चिंता की खबर सामने आई है. भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 6 केस मिले हैं| मंगलवार को भारत सरकार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई| यूनाइटेड किंगडम से लौटे 6 लोगों में ये नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं| इनमें से तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के जांचे गए सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया है|