एनबीटी न्यूज, मुरादनगर: शहर की ईदगाह कॉलोनी में गुरुवार सुबह घर के बाहर कूड़ा डालने का विरोध करने पर युवक ने पड़ोसी दंपती को पीटकर घायल कर दिया। दंपती ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ईदगाह कॉलोनी निवासी नईम का आरोप है कि गुरुवार सुबह उसका पड़ोसी दानिश घर के बाहर कूड़ा डाल रहा था। नईम की पत्नी रिहाना ने कूड़ा डालने का विरोध किया तो दानिश, उसकी पत्नी, पुत्र ने नईम और रिहाना के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों को बचाया।
Source: Uttarpradesh