Bएनबीटी न्यूज, आम्बेडकर मार्ग : Bजवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र ने 12वें महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन किया। महायज्ञ के पहले दिन 25 हजार मंत्रों से आहुति दी गई। संस्था के महासचिव जगत प्रकाश शर्मा ने बताया कि महायज्ञ की शुरुआत पं. भवानी शंकर शास्त्री के नेतृत्व में बनारस से आए 5 ब्राह्मणों ने कराई। इसमें एक लाख 51 हजार मंत्रों की आहुति दी जाएगी। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक भी होगा।
Source: Uttarpradesh