करॉनाः वेलेंटाइन डे पर दुखी हैं शिप यात्री

तोक्यो
के खतरे को देखते हुए अलग रखे गए डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज पर सवार यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन हर साल आने वाले वैलेंटाइन डे जैसा नहीं है। लोगों से दूरी का दुख यात्रियों के चेहरे पर है और उसी में प्यार के कुछ सुखद क्षण संजोने की कोशिश भी हुई। वायरस के खतरों से बोझिल माहौल को कम करने के लिए प्यार के प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया।

लिहाजा, जहाज पर रात के खाने में ‘क्यूपिड्स एवोकैडो’ दिया जा रहा है। क्रू के सदस्यों को दिल के आकार में बने संदेश दिए जा रहे हैं। जहाज की मनोरंजन प्रबंधक नेटली ने यात्रियों का उत्साह बनाए रखने के लिए ट्विटर पर वैलेंटाइन डे का विडियो डाला जिसमें वह लाल पोशाक में दिख रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं बस यही बताना चाहती थी कि (जहाज पर फंसे हुए) सभी लोग ठीक हैं और एक बड़े परिवार की तरह एकजुट होकर रह रहे हैं।’ जहाज के अन्य यात्रियों ने भी ट्वीट कर अपने अनुभव साझा किए। जहाज के 200 यात्रियों में करॉना वायरस के लक्षण पाए गए थे जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बचे हुए यात्रियों को कम से कम 19 फरवरी तक अलग रखा जाएगा। जहाज पर फंसे यात्रियों को अकेलापन और डर सता रहा है। वायरस के चलते अनेक जोड़ों को वैलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनर से अलग रहना पड़ रहा है। केंट फ्रेजर नामक एक यात्री करॉना की शिकार हुई अपनी पार्टनर रेबेका से अलग होना पड़ा। रेबेका को अब अस्पताल में अलग रखा गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *