ब्रिटेन: 25 यौन उत्पीड़न में भारतीय डॉक्टर दोषी

लंदन
भारतीय मूल के डॉक्टर को की अदालत ने महिलाओं के उत्पीड़न का दोषी पाया है। महिलाओं का उत्पीड़न करने के लिए वह उनकी कमजोरी का सहारा लेता था और हॉलिवुड और टीवी स्टार्स की कैंसर से जुड़ी खबरें सुनाकर वह उन्हें डराता था।

नाम का यह जनरल प्रैक्टिसनर (जीपी) अब तक 25 महिलाओं का उत्पीड़न कर चुका है। लंदन के ओल्ड बैले कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि वह महिलाओं को डराने के लिए खबरों का सहारा लेता था। एक महिला को डराने के लिए उसने हॉलीवुड स्टार ऐंजलिना जोली का भी सहारा लिया। उसने मरीज को कहानी सुनाई कि किस तरह ऐंजलिना जोली को ब्रेस्ट कैंसर हुआ और मरीज को भी ब्रेस्ट चेकअप करा लेना चाहिए।

फरवरी में सुनाई जाएगी सजा
वकील केट बेक्स ने कोर्ट को बताया कि वह अपने प्रफेशन का सहारा लेकर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था और बिना किसी मेडिकल जरूरत के वह ब्रेस्ट और वजाइनल चेकअप करता था। हालांकि डॉक्टर ने इन सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह ‘डिफेंसिव मेडिसिन’ की प्रैक्टिस कर रहा था।

मई 2009 से जून 2013 के बीच मनीष ने कई नाबालिगों का भी यौन शोषण किया। जांच के बहाने वह महिलाओं को गलत तरीके से छूता था। साल 2013 में डॉक्टर को मामला सामने आने के बाद निलंबित कर दिया था और उसके खिलाफ पुलिस जांच शुरू हो गई थी। दोषी डॉक्टर को 25 यौन अपराधों के लिए 7 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *