73 की हुईं सोनिया गांधी, PM-ममता ने दी बधाई

नई दिल्ली
आज 73 साल की हो गई हैं। महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध को देखते हुए इस साल उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का ऐलान किया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस और बीजेपी के कई नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष को स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए बधाई दी।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
आम तौर पर सोनिया और उनके परिवार पर हमलावर रहनेवाले पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’ कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।’

और स्टालिन ने भी दी बधाई
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा, ‘सोनिया गांधी जी को 73वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका देश के लिए त्याग, दृढ़ प्रतिबद्धता, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम हमेशा हमें प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती हूं।’ द्रमुक नेता एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई अन्य नेताओं ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *