झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 8,930 मतों से आगे

झाबुआ, 24 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हो रही मतगणना में पांचवें दौर के बाद मिले रूझान में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया 8,930 मतों से आगे चल रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कांतिलाल भूरिया को 11वें राउंड तक कुल 43,492 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार भानू भूरिया को 34,562 वोट मिले हैं। झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इन वोटों की गिनती झाबुआ के पॉलिटेक्नीक कॉलेज परिसर में आज सुबह आठ बजे से चल रही है जो 26 राउंड में पूरी होगी। इस विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक गुमान सिंह डामोर को बीते लोकसभा चुनाव में सांसद चुन लिए जाने के बाद से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट रिक्त हो गई थी।भाषा सं रावत

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *