भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और रेकॉर्ड एक दूसरे के साथ चल रहे हैं। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से जीतकर क्लीन स्वीप किया। पहली बार भारत ने टेस्ट सीरीज में अफ्रीका का वॉइटवॉश कर दिया। विराट की अगुआई वाली टीम ने मेहमान टीम को हर विभाग में पछाड़ दिया। भारतीय टीम के वर्चस्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डु प्लेसिस ने कहा कि उनकी टीम लगातार हार के कारण मानसिक पंगु हो गई है। रेकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 39 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें भारत ने 14 और साउथ अफ्रीका ने 15 मैच जीते हैं।
विराट सबसे सफल
रोचक बात यह है कि टीम इंडिया ने इसमें से 7 मैच अकेले विराट कोहली की कप्तानी में जीते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का सफलता का दर विराट कोहली की कप्तानी में सबसे ज्यादा है। भारत ने कोहली की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 7 में उसे जीत मिली है। यानी उनका जीत का औसत 70 फीसदी रहा है। कमाल की बात यह है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी करने वाले बाकी सभी भारतीय कप्तानों ने कुल 29 टेस्ट मैचों में से सिर्फ 7 में ही जीत हासिल की है।
पढ़ें-
कैसा रहा है भारतीय कप्तानों का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रेकॉर्ड
भारत के लिए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों में कप्तानी की है। भारत ने इसमें एक मैच हारा और तीन मैच ड्रॉ रहे। सचिन तेंडुलकर ने 8 मैचों में कप्तानी की, भारत ने इनमें से दो मैच जीते और पांच मुकाबले हारे, एक मैच ड्रॉ रहा। सौरभ गांगुली की कप्तानी में भारत ने चार मैच खेले। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच जीता, एक हारा और दो मुकाबले ड्रॉ रहे। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में तीन मैच खेले, एक मैच भारत जीता और दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले गए 8 मुकाबलों में भारत को तीन में जीत मिली और तीन मुकाबले हारे। दो मुकाबले ड्रॉ रहे।
कप्तान | समय | मैच | जीते | हारे | ड्रॉ | जीत % |
मोहम्मद अजहरुद्दीन | 1992-93 | 4 | 00 | 1 | 3 | 00 |
सचिन तेंडुलकर | 1996-2000 | 8 | 2 | 5 | 1 | 25 |
सौरभ गांगुली | 2001-2004 | 4 | 1 | 1 | 2 | 25 |
राहुल द्रविड़ | 2006-2007 | 3 | 1 | 2 | 0 | 33.33 |
अनिल कुंबले | 2008-2008 | 2 | 0 | 1 | 1 | 00 |
महेंद्र सिंह धोनी | 2008-2013 | 8 | 3 | 3 | 2 | 37.50 |
विराट कोहली | 2015-2019 | 10 | 7 | 2 | 1 | 70 |
कोहली निकले स्मिथ से भी आगेकोहली दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ कप्तान भी बन गए हैं। कोहली की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह सातवीं जीत थी। इससे पहले ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 15 में से छह टेस्ट मैचों में जीत हासिल की थी। इसमें साउथ अफ्रीकी टीम पांच मैच हारी थी और चार मैच ड्रॉ रहे थे।
(
)
सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शनभारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला मैच 203 रनों से जीता था। यह मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया था। सीरीज का दूसरा मैच पुणे में हुआ था जहां भारत को पारी और 137 रनों से जीत मिली थी। रांची में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने पारी और 202 रनों से जीत हासिल की।
Source: Sports