CM साय ने कवासी लखमा को लेकर कह दी बड़ी बात…

कोरबा 5 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कोरबा में एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “कांग्रेस सरकार में शराब घोटाला हुआ था। उस घोटाले में अभी तो मोहरा खाली अंदर गइस हे। एक आदिवासी ल मोहरा बना दीन, ऐसा मंत्री जो कहथे कि मैं तो अनपढ़ हूं….अधिकारी जहां दस्खत करवाये वहां कर दिया। आज बेचारा वो आदिवासी मंत्री….आज वो पढ़े-लिखे भी नही आत रहीस, वो ला आबकारी मंत्री बनाके ओकर मजा लेने वाला वो भी ज्यादा दिन जेल से दूर नही रहे, वो भी जेल के अंदर में होंगे।” मुख्यमंत्री साय के कोरबा में दिये इस बयान के बाद एक बार फिर सूबे की राजनीति गरमानी तय मानी जा रही है। 

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के राज में कोयला में भ्रष्टाचार के साथ ही बालू में भ्रष्टाचार, शराब में भ्रष्टाचार, यहां तक कि कोरबा जिला में डीएमएफ में भी जमकर भ्रष्टाचार किया गया। सरकार बदलने के बाद सारे भ्रष्टाचारों पर बीजेपी की सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जिन अधिकारियों ने भी भ्रष्टाचार में सहयोग किया आज वो जेल के अंदर है। एक-एक साल डेढ़-डेढ़ साल से सभी का जमानत खारिज हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शराब घोटाला मामले पर नाम लिये बगैर बड़ा हमला किया।

उन्होने कहा कि……“शराब घोटाला मामले में अभी तो मोहरा खाली अंदर गइस हे। एक आदिवासी ल मोहरा बना दीन, ऐसा मंत्री जो कहथे कि मैं तो अनपढ़ हूं….अधिकारी जहां दस्खत करवाये वहां कर दिया। आज बेचारा वो आदिवासी मंत्री….आज वो पढ़े-लिखे भी नही आत रहीस, वो ला आबकारी मंत्री बनाके आज ओकर मजा लेने वाला वो भी ज्यादा दिन जेल से दूर नही रहे, वो भी जेल के अंदर में होंगे।” कोरबा में विष्णुदेव साय के इस बयान के बाद एक बार फिर सूबेे की राजनीति गरमानी तय है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से कवासी लखमा को मोहरा बताते हुए मोहरा बनाकर मजा लेने वालों को जल्द जेल भेजने की बात कही है, उससे कांग्रेस के खेमे में चिंता बढ़ना भी तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *