भूपेश बघेल पाटन विधानसभा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा में शामिल हुये

02 अक्टूबर 2023/ गांधी जयंती पर सोमवार को प्रदेशभर में कांग्रेस नेता भरोसा यात्रा निकाल रहे है। सीएम भूपेश बघेल पाटन विधानसभा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ बुलेट पर निकले।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांधी के सुराज का संदेश दिया। कांग्रेस की भरोसा यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुलेट पर सवार होकर यात्रा की शुरूआत की। भरोसा यात्रा को संबोधित करते सीएम बघेल ने कहा, गांधी जी की 150वीं जयंती के मौके पर 2019 में हमने 5 योजनाएं शुरू की थी. छत्तीसगढ़ में गांधी जी का सुराज अब दिख रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सफाईकर्मियों का सम्मान, बुनकरों का सम्मान, मजदूरों का सम्मान, किसानों का सम्मान, गरीबों का सम्मान गांधी जी ने किया. उन्हें हौसला दिया। उन्हें ताकत दी, उन्हें साथ लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी। ग्राम स्वराज्य का अलख जगाया. छत्तीसगढ़ में हम गांधी के सपनों को साकार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *