खैरागढ़ ! खैरागढ़ उप चुनाव के संचालक व छ.ग.पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने सप्तमी के दिन सुबह डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर मां बम्लेश्वरी का दर्शन किया और प्रदेश की खुशहाली हेतु मां का आशीर्वाद मांगा।
दर्शन के पश्चात् पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने प्रसाद योजना के तहत स्वीकृत चल रहे निर्माण कार्यों जिसमें मंदिर का विकास, प्रज्ञागिरि का विकास एवम डेवलपमेंट ऑफ पिलिग्रिम फैसिलिटेशन सेंटर के कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
उक्ताशय की जानकारी पर्यटन विभाग के स्थानीय प्रभारी आरती सहारे एवं प्रबंधक पी.वी.एल.श्रीनिवास ने प्रदान की।
पर्यटन मंडल अध्यक्ष के साथ बिलासपुर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिल्हा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, देवेन्द्र सिंह बाटू, धर्मेश शर्मा, पेण्ड्रा जनपद उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, संदीप शुक्ला, अरविंद शुक्ला, राकेश सिंह, समीर अहमद, तैयब हुसैन, रीजवान खान, एस.आर.टाटा, प्रशांत सिंह, आशुतोष शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। दर्शन के पश्चात् सभी लोग खैरागढ़ पहुंचकर अपने-अपने कार्य प्रभार पर लग गये।