रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय के दादा बंशीलाल उपाध्याय जी का निधन…कल 01 मार्च को सुबह 10ः00 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी,महादेव घाट के तट पर दाह संस्कार

रायपुर। रायपुर निवासी श्री बंशीलाल उपाध्याय जी का आज रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में 107 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ज्ञात हो कि श्री बंशीलाल उपाध्याय रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के दादा हैं। श्री बंशीलाल उपाध्याय के दो पुत्र श्री अनिरूद्ध उपाध्याय एवं श्री विष्णु उपाध्याय के साथ ही भरा-पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए हैं। श्री बंशीलाल जी के पोते विवेक उपाध्याय, विकास उपाध्याय, विशाल उपाध्याय एवं अभिषेक उपाध्याय के साथ-साथ अपने परपोते में धीरज, अथर्व और आर्यमन उपाध्याय सम्मिलित हैं।

जिनका कल 01 मार्च को सुबह 10ः00 बजे विधायक विकास उपाध्याय के निवास- सी-01, साईंस कॉलेज परिसर, जी.ई. रोड से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी एवं महादेव घाट के तट पर दाह संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *