छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानून के विरोध व किसानों के समर्थन के साथ-साथ गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के बेतहाशा बढ़ते दामों को लेकर दिनांक 19 फरवरी समय सुबह 11 बजे से कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट आश्रम बेलसोंडा से पदयात्रा किया जाना है।
जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा हमारे चारो विधायक श्री विनोद चंद्राकर महासमुंद, श्री राजा देवेंद्र बहादुर सिंह जी बसना, श्री द्वारकाधीश यादव खल्लारी, श्री किस्मत लाल नंद जी सरायपाली, की गरिमामय उपस्तिथि में दिनांक 19 फरवरी को सुबह 11 बजे कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट आश्रम बेलसोंडा से पदयात्रा की सुरुवात किया जायेगा और महासमुंद पहुंच कर माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अतः आप सभी सम्मानीय जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद गण वरिष्ठ कांग्रेसी समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, प्रदेश, जिला ब्लॉक के पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई कांग्रेस, महिला कांग्रेस, मजदूर इंटक कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, स्पोर्ट्स कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति कांग्रेस, सोशल मीडिया एवं आई टी सेल कांग्रेस, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष आप सभी से अपील किया जाता है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिनांक 19,2, 2021 को आप सभी की उपस्थित प्रार्थनीय है।