केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बजट पर बुद्धिजीवियों से चर्चा को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने निशाना साधा

रायपुर। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बजट पर बुद्धिजीवियों से चर्चा को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने निशाना साधा है। पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा और उनके मंत्रियों को बुद्धिजीवियों की जगह आम जनता के बीच जाना चाहिए, जिनके लिए बजट होता है। उन्होंने कहा कि आख़िर केंद्रीय मंत्री बजट के बारे में क्या चर्चा करेंगे, इस बजट में ऐसी कोई चीज नहीं जिस पर बुद्धिजीवियों से रायशुमारी करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री केवल गुमराह करने के लिए बुद्धिजीवियों से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार दिन-ब-दिन पेट्रोल डीजल और गैस के दाम में बढ़ोतरी कर रही है और देश के गिने चुने अपने पूंजी पतियों को फायदा पहुंचाने के लिए नीति बना रही है। पीएल पुनिया ने सत्ता और संगठन में बेहतर सामंजस्य के लिए जिला स्तर पर बैठक आयोजित करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *