Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ : Bट्रैक्टर चालक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसका शव शनिवार सुबह गांव के रजवाहे में मिला था। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार की तहरीर पर एक नामजद समेत 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, हाफिजपुर के गांव कुराना निवासी शाबान (23) ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे। 17 फरवरी को वह एक व्यक्ति के पास खेत में जुताई करने की बात कहकर घर से निकले थे। 18 फरवरी को ट्रैक्टर गांव के बाहर खड़ा मिला था, जिसके पहिए भी गायब थे। शनिवार सुबह शाबान का शव पिलखुवा क्षेत्र के गांव कंदौली के रजवाहे में मिला। उसके सिर पर चोटों के निशान थे। परिवार ने बताया कि पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद निवासी जितेंद्र यादव अपने 2 साथियों के साथ मिलकर शाबान को बुलाकर ले गया था। उन्होंने तीनों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।
Source: Uttarpradesh