NRC सर्वे की टीम समझकर मारपीट का आरोपी गिरफ्तार


जारचा पुलिस ने छौलस गांव में की सर्वे टीम समझ कर आर्थिक गणना करने वाली टीम के साथ मारपीट के मामले में एक व्यक्ति जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। आर्थिक गणना पहुंची टीम के साथ जावेद ने मारपीट की थी।

18 फरवरी को टीम जावेद के घर आर्थिक गणना करने पहुंची थी। उस दौरान जावेद ने शोर मचा दिया और गांव के लोगों ने टीम को बंधक बना लिया था। टीम के साथ मारपीट की गई थी। बाद में पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया था। इस मामले में जन सुविधा केंद्र के सुपरवाइजर राजसिंह ने जावेद सहित 50 लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट कराई थी।

अंडर ट्रेनी आईपीएस राहुल भाटी ने बताया कि गांव के लोगों ने आर्थिक गणना की टीम को गलत समझ लिया गया था। पुलिस जांच में टीम को बंधक बनाने का आरोप सही नहीं मिला। लिहाजा शांति भंग के आरोप में जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Source: Uttarpradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *