कुशीनगर
चुलबोर्न क्रोम अपने तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार की देर शाम कुशीनगर के थाई मोनास्ट्री पहुंची। उनके साथ थाइलैंड के राजदूत शुतीनथोन खोंगसक भी थे। राजकुमारी का थाई परंपरा के अनुसार जोरदार स्वागत हुआ। लिन्हसन कॉलेज के लगभग 400 बच्चों ने एक हाथ में भारत का तो दूसरे हाथ में थाई ध्वज लहराया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, अप्रवासी भारतीय, बौद्ध अनुयायी और थाइलैंड के उपासक-उपासिकाओं के अलावा थाई कलाकार भी मौजूद थे।

सबसे पहले राजकुमारी का कारवां थाई मंदिर पहुंचा। गेट पर डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी विनोद कुमार मिश्र, जॉइंट मैजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय, थाइलैंड के विशिष्ट लोगों का थाई कलाकारों ने स्वागत किया। विशिष्ट लोगों से मुलाकात के बाद राजकुमारी अपने कक्ष में चली गईं।
तीन दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार को सुबह 7 बजे महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया।
Source: Uttarpradesh