एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : एक महिला ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 4 लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। लोनी के अशोक विहार में रहने वाली पीड़िता रजनी ने बताया कि 2 फरवरी को उसके बच्चों का पड़ोसी से झगड़ा हो गया था। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद 15 फरवरी की रात पड़ोसी अपने साथ 3 लोगों को लेकर आया और रजनी के घर में घुस गया। विरोध करने पर वे मारपीट करने लगे। महिला ने स्थानीय पुलिस पर मामला दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।
Source: Uttarpradesh