अब हर इलाके का बनेगा जोनल प्लान

B- अभी तक सिर्फ राजनगर एक्सटेंशन का ही जीडीए ने बनाया है जोनल प्लानB

Bनगर संवाददाता, गाजियाबाद:

Bजीडीए जिले के सभी विकास क्षेत्रों का जोनल प्लान बनाने जा रहा है। अभी तक केवल राजनगर एक्सटेंशन का ही जोनल प्लान बनाया गया था। अब जिले के हर विकास क्षेत्र का जोनल प्लान बनाने का काम शुरू होगा। जीडीए का दावा है कि अप्रैल से इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।

Bक्या है जोनल प्लान

Bजोनल प्लान किसी एरिया का होता है। इसमें लैंड यूज की श्रेणी होती है। जिसमें एक कॉलोनी कितनी बड़ी व कितने एकड़ में फैली है। कितने पार्क, कितना आवासीय, कितना ग्रीन, कितना कमर्शल, कितना ओपन एरिया होगा, कितने में स्कूल आदि होंगे।

B

क्या होगा फायदा

Bजीडीए का दावा है कि जोनल प्लान बनाए जाने का सबसे बड़ा फायदा शहर के विकास को होता है। इसी प्लान के हिसाब से कॉलोनी में कमर्शल, आवासीय और इंडस्ट्री आदि एरिया विकसित की जाती है। जनसंख्या को कॉलोनी में डिजाइन कर उसके लिए अवस्थापना सुविधा विकसित की जाती है।

B

वर्जन

Bजिले के सभी विकास क्षेत्र जो जीडीए में शामिल हैं, उसका जोनल प्लान बनाया जाएगा। इससे विकास को और गति दी जाएगी। B- संतोष कुमार राय, सचिव जीडीएB

Source: Uttarpradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *