दुबई
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में घातक से संक्रमित 36 वर्षीय भारतीय नागरिक की हालत स्थिर है। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। भारतीय नागरिक के 10 फरवरी को करॉाना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था। इसी के साथ यूएई में कोरोना वायरस के आठ मामलों की पुष्टि हो गई।

गल्फ न्यूज के मुताबिक भारतीय दूतावास के अधिकारी ने बताया कि भारतवंशी संक्रमित 36 वर्षीय पुरुष है। अधिकारी ने बताया, ‘वह यूएई में रहता है।’ लेकिन अधिकारी ने यह नहीं बताया कि क्या वह कभी चीन गया है क्या नहीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया था कि भारतीय नागरिक करॉना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
यह यूएई में इस संक्रमण का नया मामला है। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि करॉना वायरस के मामलों में एक को छोड़कर सभी की हालत स्थिर है। एक मरीज को आईसीयू में वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। दूतावास ने यह नहीं बताया कि भारतीय नागरिक किस राज्य से ताल्लुक रखता है।
Source: International